नबीनगर, बिहार: नबीनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 02/03 पर आरपीएफ ने चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी विशाल कुमार (25) और भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बनखेता अरसली निवासी मनीष कुमार यादव (20) के रूप में हुई है।
आरपीएफ निरीक्षक राम विलास राम के नेतृत्व में टीम ने दोनों की तलाशी ली। उनके पिट्ठू बैग से भगवा गमछे में लिपटा एक देशी कट्टा और काले प्लास्टिक में रखे 8 एमएम/केएफ अंकित दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने झारखंड से सटे राज्यों में मोटरसाइकिल चोरी करने और पकड़े जाने से बचने के लिए हथियार रखने की बात बताई।
आरपीएफ ने हथियार व कारतूस जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना, सोननगर को सौंप दिया। आरपीएफ के अनुसार विशाल कुमार पूर्व में मोटरसाइकिल चोरी के सात मामलों में जेल जा चुका है।
https://zindagijindabaad.com/sir-2026-election-commission-blo-home-visit-documents/
https://zindagijindabaad.com/protection-of-children-affected-by-substance/
https://zindagijindabaad.com/marpit-k-aaropi-griftar/
