जिला स्तरीय खेल महोत्सव-2026 में अंडर-14 बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन, टीसीआई डीएवी स्कूल, जम्हार में खुशी की लहर
खूंटी : उपायुक्त, खूंटी के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय खेल महोत्सव-2026 में 12 नवंबर को टीसीआई डीएवी स्कूल, जम्हार की छात्रा यशस्वी यशी ने बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यशस्वी की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है।
प्रतियोगिता में यशस्वी ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, आत्मविश्वास और बेहतर प्रदर्शन से प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी लखिमणी मुण्डा को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता के पीछे नियमित अभ्यास, कठिन परिश्रम और खेल के प्रति समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने यशस्वी को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है। यशस्वी की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यालय प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता रहेगा।
वहीं, विद्यालय के खेल शिक्षक एवं प्रशिक्षक नागेन्द्र कुमार महतो ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यशस्वी की यह जीत उसके निरंतर अभ्यास, मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति लगन का परिणाम है। यह हमारे विद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने विश्वास जताया कि उचित मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से यशस्वी भविष्य में जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराएगी।
यशस्वी की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं, खेल प्रशिक्षक नागेन्द्र कुमार महतो सहित सामाजसेवी सीमा देवी, बासुदेव महतो, सुरेन्द्र गोप, अराधना कुमारी, आध्या, आराध्य कुमारी, अभिमन्यु कुमार, ललिता देवी, शीला कुमारी के अलावा अन्य लोगों ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
https://zindagijindabaad.com/bihari-connect-uk-celebrates-chhath-mahaparv-in-london/
https://zindagijindabaad.com/approval-granted-for-payment-in-188-sponsorship-cases-in-garhwa/
https://zindagijindabaad.com/hotwar-jail-controversy-babulal-marandi-demands-cbi-probe/
