रांची जिले के धुर्वा थाना क्षेत्र अन्तर्गत सिठियो के डेम साइड में बिट्टू सिंह की हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में संलिप्त दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बिट्टू सिंह की हत्या कर धुर्वा के डैम साइड के झाड़ी में फेंक दिया गया था। इनका शव 6 नवंबर को पुलिस ने बरामद किया था। घटना को लेकर मृतक के पिता ने अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध धुर्वा थाना कांड सं0-296/26 के तहत 6 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।


:*वरीय पुलिस अधीक्षक ने निर्देश पर कार्रवाई*


मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना का उद्भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में एक टीम का गठत किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सी०सी०टी०भी० फुटेज, मोबाईल के तकनिकी विश्लेषण एवं गुप्तचर के मद्द से कांड का उदभेदन करते हुए हत्या में शामिल दो अपराधी संजय कुमार सिंह एवं बॉबी विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से दो मोबाईल, उनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कार तथा हत्या करने में प्रयुक्त लकड़ी की बेंत बरामद किया गया।

अनुसंधान के कम में यह बात भी प्रकाश में आयी है कि अपराधियों एवं मृतक के बीच शराब पीने के बाद, आपस में लड़ाई-झगडा हुआ था, इसी कारण दोनों अपराधियों के द्वारा मृतक बिट्टू सिंह को गाड़ी में रखे लकड़ी के बेंत से मारपीट किया गया था, जिससे वह बेहोश हो गया, जिसके उपरांत दोनों अभियुक्तों द्वारा रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी गयी।

छापेमारी दल में नीरज कुमार, वरीय पुलिस उपाधीक्षक, हटिया, अनील कुमार, पु०नि० सह थाना प्रभारी धुर्वा, पु०अ०नि०, लव कुमार, पु०अ०नि० हीरालाल साह, पु०अ०नि० गगन ठाकुर, स०अ०नि० बलेन्द्र सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *