सेंट जेवियर्स स्कूल की छात्रा की मौत का मामला पहुंचा राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, 15 जुलाई को होगी जांच

भाजयुमो नेता शशांक राज ने आयोग के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर की थी कार्रवाई की मांग

धनबाद के तेतुलमारी स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल की नाबालिग छात्रा उषा कुमारी की मौत का मामला राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग पहुंच गया है। आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो 15 जुलाई को धनबाद पहुंचकर मामले की जांच करेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्य समिति सदस्य सह ओड़िसा प्रदेश प्रभारी शशांक राज ने इस संबंध में आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो को ज्ञापन सौंप कर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। छात्रा की मौत के मामले में आयोग का ध्यानाकृष्ट कराते हुए शशांक राज ने कहा था कि धनबाद जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र निवासी स्वर्गीय विजय बाउरी और वंदना देवी की पुत्री और सेंट जेवियर्स स्कूल की छात्रा उषा कुमारी ने आत्महत्या कर ली। इस विद्यालय की शिक्षिका सिंधु झा द्वारा बिंदी लगाए जाने पर सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारने और अपमानित करने से आहत हो कर छात्रा ने यह कदम उठाया। उषा द्वारा आत्महत्या से पूर्व सुसाइड नोट भी लिखा गया, जिसके बाद स्थानीय लोगो ने आंदोलन किया, उसके बाद प्रथम दृष्ट्या पुलिस ने कार्रवाई भी की है। शशांक ने कहा कि भारत सरकार “बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ” को आत्मसात कर देश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है, परंतु कुछ लोग इसमें बाधक बन रहे हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित कर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की जरुरत है। शशांक राज ने आयोग से आग्रह किया था कि तत्काल कमिटी बनाते हुए घटना की जांच की जाए और स्कूल प्रबंधन और दोषी शिक्षिका पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि देशभर में एसी घटनाओं की कभी पुनरावृत्ति न हो। आयोग के अध्यक्ष प्रियंका कानूनगो ने इस घटना को गंभीरता से लिया और 15 जुलाई को धनबाद पहुंचकर मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान*झारखंड की धरती के महान जननायक और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया। यह सम्मान उनके दीर्घकालिक सामाजिक, राजनीतिक और आदिवासी अधिकारों के संघर्ष को मान्यता देता है। नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन  में आयोजित गरिमामय समारोह में उनकी पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने यह सम्मान ग्रहण किया।शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन के प्रमुख वास्तुकार होने के साथ-साथ आदिवासी समाज के हक, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके योगदान ने न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश में वंचित समुदायों को सशक्त करने की राह दिखाई।सम्मान ग्रहण करते हुए रूपी सोरेन भावुक दिखीं और उन्होंने इसे पूरे झारखंड एवं आदिवासी समाज के लिए गर्व का क्षण बताया। इस अवसर पर देशभर के राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने दिशोम गुरु को सम्मान अर्पित करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।सम्मान समारोह में माननीय गन्दे विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। यह सम्मान शिबू सोरेन के संघर्षमय जीवन और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

जीआई के क्षेत्र में झारखंड ने मजबूत की अपनी उपस्थिति; राज्य के 11 नए उत्पादों को मिला जीआई टैग======*झारखंड सरकार राज्य की अनूठी कला, शिल्प, कृषि उत्पादों और पारंपरिक वस्तुओं को पहचान दिलाने, उन्हें सुरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए, जीआई रजिस्ट्री ने हाल ही में राज्य के 11 और महत्वपूर्ण उत्पादों को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रदान किया है।  इन पहलों का मुख्य उद्देश्य झारखंड के पारंपरिक उत्पादों को कानूनी सुरक्षा प्रदान करना, बाजार में उनकी पहचान बढ़ाना और उन्हें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर स्थापित करना है।  *ये हैं जीआई क्लब में शामिल**झारखंड के ये उत्पाद हुए जीआई (GI) क्लब में शामिल*हाल ही में जिन उत्पादों को जीआई दर्जा दिया गया है, उनमें कुचाई सिल्क साड़ी और कपड़े, भगैया साड़ी और कपड़े, दुमका चादर बदोनी पुतुल (कठपुतली), झारखंड पंछी परहान पंछी साड़ी और कपड़े, झारखंड की टसर सिल्क साड़ियाँ और कपड़े, झारखंड डोकरा क्राफ्ट (धातु शिल्प)   झारखंड के आदिवासी आभूषण (Tribal Jewellery), झारखंड के बांस शिल्प (Bamboo Crafts), केसरिया कलाकंद, झारखंड बेनाम और झारखंड जादुपटुआ पेंटिंग् शामिल हैं। इन सभी नए जीआई टैगों का आधिकारिक प्रकाशन अगले कुछ दिनों में कर दिया जाएगा। वर्ष 2019 तक झारखंड के पास केवल एक जीआई-टैग उत्पाद (सोहराई और खोवर पेंटिंग) था, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 12 हो गई है, जो जीआई परिदृश्य में राज्य की बढ़ती ताकत को दर्शाता है।*झारक्राफ्ट की बड़ी उपलब्धि*उद्योग विभाग, झारखंड सरकार के तहत कार्यरत झारक्राफ्ट और मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड वर्ष 2019 से ही जीआई पंजीकरण गतिविधियों को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहे हैं। इसी प्रयास के तहत एक उल्लेखनीय मील का पत्थर तब हासिल हुआ, जब झारक्राफ्ट ने एक साथ तीन उत्पादों झारखंड की टसर सिल्क साड़ियाँ और कपड़े, झारखंड के आदिवासी आभूषण और झारखंड के बांस शिल्प  के लिए जीआई पंजीकरण सुरक्षित किया है। ये पंजीकरण झारखंड के कारीगरों और पारंपरिक समुदायों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की दृश्यता, प्रामाणिकता और बाजार क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएंगे। *अन्य उत्पाद भी हैं कतार में*झारखंड की यह जीआई यात्रा राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक ज्ञान की रक्षा के लिए एक मजबूत आधार तैयार कर चुकी है। इसके अतिरिक्त, कई अन्य अनूठे उत्पादों के आवेदन भी जीआई रजिस्ट्री में जमा किए गए हैं, इनमें मांदर, प्यतकर पेंटिंग, निमुचा/करनी शॉल, लाह की चूड़ियाँ, देवघर पेड़ा, रागी, रुगड़ा, धुस्का, कुसुमी लाहा, साल के बीज, महुआ का फूल और करंज के बीज शामिल हैं। राज्य में अभी भी कई और स्वदेशी उत्पादों को जीआई ढांचे के तहत लाने और राष्ट्रीय व वैश्विक बाजारों में उन्हें सही पहचान दिलाने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।===========================