प्रशिक्षित विशेष शिक्षक संघ झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने 13 जुलाई को बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह से मुलाकात कर विशेष बच्चों के शिक्षक बहाली प्रक्रिया हेतु जारी अधिसूचना में आवश्यक बदलाव की मांग की है। संघ ने बताया कि 23 वर्ष में झारखंड में पहली बार विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के शिक्षण प्रशिक्षण को विशेष ध्यान रखने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षित सहायक आचार्य के पद को परिभाषित करते हुए पद का सृजन किया है। संघ ने विशेष आभार एवं धन्यवाद प्रकट करते हुए अधिसूचना में प्रकाशित त्रुटियों की ओर ध्यानाकर्षण कराने हेतु अपनी बातों को साक्ष्य के आधार पर सरकार के समक्ष रखने के लिए अनुरोध किया है। दिल्ली सरकार की तर्ज पर झारखंड सरकार विशेष प्रशिक्षित सहायक आचार्य पद पर नियुक्ति प्रिक्रिया हेतु अधिसूचना जारी करें। जिसे सभी मापदंडों को ध्यान में रख कर तैयार की गई है।
भारतीय पुनर्वास परिषद से मान्यता प्राप्त संचालित एवं अधिकृत विषय जिन्हें विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के साथ शैक्षणिक कार्यों के लिए तैयार किया गया है, उन्हीं मान्यता प्राप्त कोर्स से संबंधित शिक्षकों की नियुक्ति करने के संबंध में ध्यान देने की आवश्यकता है। इस अधिसूचना में वैसे कोर्सों को भी शामिल करने की अनुमति दे दी गई है जिनकी अवधि मात्र 6 महीने की है। जिनके प्रमाण पत्रों में शैक्षणिक कार्यों के अधिकार प्राप्त नहीं है, उन्हें समाज के अंदर 16 साल से ऊपर के बच्चों के लिए पुनर्वास के कार्यों के मद्देनजर यह कोर्स संचालित की गई थी, जिसकी पुष्टि भारत सरकार के पुनर्वास परिषद स्वयं करती है साथ ही विशेष प्रशिक्षित सहायक आचार्य पद पर नियुक्ति हेतु अभी तक कोई भी विषय वस्तु विभाग की ओर से तैयार नहीं की गई है। इनके विषय का क्या नाम होगा? और उसमें प्रश्न पूछने हेतु कॉमन पेपर किस तरह तैयार किए जाएंगे? इन तमाम त्रुटियों को दूर कर अधिसूचना में सुधार करते हुए पुनः एक बार सुधार के साथ अधिसूचना जारी करने के लिए सरकार के समक्ष अनुरोध हेतु विधायक विनोद कुमार सिंह से अनुरोध किया गया। विधायक द्वारा आश्वस्त किया गया की इन तमाम त्रुटियों को दूर करने हेतु केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर हो रही विशेष शिक्षकों की नियुक्ति एवं दिल्ली सरकार की अधिसूचना के आधार पर हुई नियुक्ति को आधार बनाकर झारखंड में भी विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के शिक्षण प्रशिक्षण हेतु एक अलग सिलेबस तैयार किया जाए, जिन प्रश्नों के आधार पर सरकार यह तय कर सके की झारखंड के अंदर नामांकित दिव्यांग बच्चों के शिक्षण प्रशिक्षण हेतु वैसे शिक्षक योग्यताधारी हैं तमाम विषयों को शिक्षा विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखने का उन्होंने आश्वासन दिया है साथ ही उन्होंने एक विशेष कमेटी के निर्माण पर भी जोर दिया है, जिस कमेटी में भारतीय पुनर्वास परिषद के विशेषज्ञ की सहमति से विषय वस्तु एवं परीक्षा का आयोजन तैयार कर जल्द से जल्द दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षक नियुक्ति का मार्ग प्रशस्त हो सके। इस प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष पावेल कुमार, निखिल कुमार, विजय कुमार, इमाम हुसैन, पूजा कुमारी, निवेदिता कुमारी, कंचन कुमारी, सुमंती कुमारी, सीता कुमारी, बुद्धदेव कुमार रजक दीनानाथ कुमार महतो सुजीत कुमार प्रियंका मेहता, प्रशांत कुमार चौबे आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान*झारखंड की धरती के महान जननायक और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया। यह सम्मान उनके दीर्घकालिक सामाजिक, राजनीतिक और आदिवासी अधिकारों के संघर्ष को मान्यता देता है। नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन  में आयोजित गरिमामय समारोह में उनकी पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने यह सम्मान ग्रहण किया।शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन के प्रमुख वास्तुकार होने के साथ-साथ आदिवासी समाज के हक, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके योगदान ने न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश में वंचित समुदायों को सशक्त करने की राह दिखाई।सम्मान ग्रहण करते हुए रूपी सोरेन भावुक दिखीं और उन्होंने इसे पूरे झारखंड एवं आदिवासी समाज के लिए गर्व का क्षण बताया। इस अवसर पर देशभर के राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने दिशोम गुरु को सम्मान अर्पित करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।सम्मान समारोह में माननीय गन्दे विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। यह सम्मान शिबू सोरेन के संघर्षमय जीवन और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

जीआई के क्षेत्र में झारखंड ने मजबूत की अपनी उपस्थिति; राज्य के 11 नए उत्पादों को मिला जीआई टैग======*झारखंड सरकार राज्य की अनूठी कला, शिल्प, कृषि उत्पादों और पारंपरिक वस्तुओं को पहचान दिलाने, उन्हें सुरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए, जीआई रजिस्ट्री ने हाल ही में राज्य के 11 और महत्वपूर्ण उत्पादों को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्रदान किया है।  इन पहलों का मुख्य उद्देश्य झारखंड के पारंपरिक उत्पादों को कानूनी सुरक्षा प्रदान करना, बाजार में उनकी पहचान बढ़ाना और उन्हें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर स्थापित करना है।  *ये हैं जीआई क्लब में शामिल**झारखंड के ये उत्पाद हुए जीआई (GI) क्लब में शामिल*हाल ही में जिन उत्पादों को जीआई दर्जा दिया गया है, उनमें कुचाई सिल्क साड़ी और कपड़े, भगैया साड़ी और कपड़े, दुमका चादर बदोनी पुतुल (कठपुतली), झारखंड पंछी परहान पंछी साड़ी और कपड़े, झारखंड की टसर सिल्क साड़ियाँ और कपड़े, झारखंड डोकरा क्राफ्ट (धातु शिल्प)   झारखंड के आदिवासी आभूषण (Tribal Jewellery), झारखंड के बांस शिल्प (Bamboo Crafts), केसरिया कलाकंद, झारखंड बेनाम और झारखंड जादुपटुआ पेंटिंग् शामिल हैं। इन सभी नए जीआई टैगों का आधिकारिक प्रकाशन अगले कुछ दिनों में कर दिया जाएगा। वर्ष 2019 तक झारखंड के पास केवल एक जीआई-टैग उत्पाद (सोहराई और खोवर पेंटिंग) था, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 12 हो गई है, जो जीआई परिदृश्य में राज्य की बढ़ती ताकत को दर्शाता है।*झारक्राफ्ट की बड़ी उपलब्धि*उद्योग विभाग, झारखंड सरकार के तहत कार्यरत झारक्राफ्ट और मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड वर्ष 2019 से ही जीआई पंजीकरण गतिविधियों को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहे हैं। इसी प्रयास के तहत एक उल्लेखनीय मील का पत्थर तब हासिल हुआ, जब झारक्राफ्ट ने एक साथ तीन उत्पादों झारखंड की टसर सिल्क साड़ियाँ और कपड़े, झारखंड के आदिवासी आभूषण और झारखंड के बांस शिल्प  के लिए जीआई पंजीकरण सुरक्षित किया है। ये पंजीकरण झारखंड के कारीगरों और पारंपरिक समुदायों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की दृश्यता, प्रामाणिकता और बाजार क्षमता को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएंगे। *अन्य उत्पाद भी हैं कतार में*झारखंड की यह जीआई यात्रा राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक ज्ञान की रक्षा के लिए एक मजबूत आधार तैयार कर चुकी है। इसके अतिरिक्त, कई अन्य अनूठे उत्पादों के आवेदन भी जीआई रजिस्ट्री में जमा किए गए हैं, इनमें मांदर, प्यतकर पेंटिंग, निमुचा/करनी शॉल, लाह की चूड़ियाँ, देवघर पेड़ा, रागी, रुगड़ा, धुस्का, कुसुमी लाहा, साल के बीज, महुआ का फूल और करंज के बीज शामिल हैं। राज्य में अभी भी कई और स्वदेशी उत्पादों को जीआई ढांचे के तहत लाने और राष्ट्रीय व वैश्विक बाजारों में उन्हें सही पहचान दिलाने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।===========================