रांची: सदर अस्पताल रांची में मंगलवार को मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। ‘प्रत्येक मरीज के लिए सुरक्षित स्वास्थ्य सेवा’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मी शामिल हुए।

कार्यशाला में मरीजों की सही पहचान, संक्रमण की रोकथाम, सुरक्षित दवा प्रबंधन और गलत सर्जरी रोकने जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने दवा देने के सात नियमों का सख्ती से पालन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाला हर मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटना चाहिए, इसलिए सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।

निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि पेशेंट सेफ्टी साल के 365 दिन चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने एनक्वाएस मानकों के पालन के साथ-साथ अस्पतालों में एंटी-स्किड टाइल्स के इस्तेमाल और फायर सेफ्टी पर विशेष ध्यान देने को कहा। सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र प्रसाद ने भी प्रोटोकॉल का पालन कर मरीजों को सुरक्षित इलाज देने की बात दोहराई। वहीं, फायर सेफ्टी विभाग के प्रदीप पोंकारी ने आग से बचाव के तरीकों का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण कुमार सिंह ने सभी का धन्यवाद किया।

One thought on “सदर अस्पताल में मरीज सुरक्षा को लेकर कार्यशाला, जानें क्या कहा एनएचएम के एमडी ने ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed