मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के. रवि कुमार ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग अंतर्गत सभी संस्थानों के प्राचार्य/निर्देशकों के साथ बैठक की। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत नए एवं पात्र युवा मतदाताओं का मतदाता सूची में निबंधन सुनिश्चित करने तथा शैक्षणिक संस्थानों में मतदाता जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

के. रवि कुमार ने सभी उच्चतर शिक्षण संस्थानों में 05 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से अपराह्न 1 बजे तक एक घंटे का विशेष सोशल मीडिया जागरूकता अभियान चलाने का आग्रह किया। इस दौरान विद्यार्थी अपने मोबाइल में ECINET App डाउनलोड कर उसका स्क्रीनशॉट, ELC कार्यक्रम संबंधित सेल्फी, मतदाता जागरूकता संबंधी सेल्फी संदेश के वीडियो, मतदाता जागरूकता से संबंधित प्रचार प्रसार के सामग्री अपने फेसबुक, एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम, यूट्यूब सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हूबहू हैशटैग #DownloadECINet के साथ अवश्य पोस्ट करें एवं इस सोशलमीडिया महाअभियान का हिस्सा बने एवं मतदाता सूची में निबंधन नहीं कराने वाले पात्र विद्यार्थियों को इसके माध्यम से फॉर्म-6 एवं घोषणा पत्र जमा करने के लिए प्रेरित करें।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में सभी उच्चतर शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र भारतीय नागरिक विद्यार्थियों का मतदाता सूची में निबंधन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने संस्थानों के प्राचार्यों एवं निदेशकों को अपने अधीनस्थ सभी शैक्षणिक संस्थानों में पात्र विद्यार्थियों के शत-प्रतिशत निबंधन के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने को कहा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं तक मतदाता निबंधन की प्रक्रिया की जानकारी पहुंचाई जा रही है, ताकि कोई भी पात्र युवा भारतीय नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। बैठक में सभी ELC प्रभारियों से अभियान की तैयारियों एवं क्रियान्वयन में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, राज्य ट्रेनिंग नोडल पदाधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय धीरज कुमार ठाकुर, उप निर्वाचन पदाधिकारी लोहरदगा संजय कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित ऑनलाइन माध्यम से उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग अंतर्गत सभी संस्थानों के प्राचार्य/निदेशक उपस्थित थे।

One thought on “5 नवम्बर को 12 से 1 बजे तक #DownloadECINet सोशल मीडिया महाअभियान, CEO ने की ये अपील…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed