रांची: रिम्स स्थित क्षेत्रीय नेत्र संस्थान ने जनसेवा और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा की अनोखी मिसाल पेश की है। इस दीपावली संस्थान ने चार जरूरतमंद मरीजों को आधुनिक नेत्र चिकित्सा उपलब्ध कराकर उनके जीवन में फिर से रोशनी भर दी है। डॉक्टरों और पदाधिकारियों ने इस पहल को मानवता की एक अनुपम मिसाल बताते हुए कहा कि सभी सर्जरी पूरी तरह से निःशुल्क की गई हैं। एचओडी डॉ सुनील कुमार ने समाज में नेत्रदान के महत्व पर विशेष बल दिया। 

उन्होंने कहा कि नेत्रदान के जरिए किसी दृष्टिहीन या जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी में दोबारा नया उजाला लाया जा सकता है। दीपावली जैसे पावन अवसर पर मरीजों को दृष्टि का उपहार देना चिकित्सा सेवा की सच्ची भावना को उजागर करता है। क्षेत्रीय नेत्र संस्थान और गवर्नमेंट आई बैंक रिम्स रांची लगातार उन्नत नेत्र चिकित्सा सेवाओं और जनकल्याण के अपने संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *