कुंड़ुख़ लिटरेरी सोसायटी ऑफ इंडिया का तीन दिवसीय सम्मेलन पूर्णिया में 13 नवंबर सेकुंड़ुख़ लिटरेरी सोसायटी ऑफ इंडिया का तीन दिवसीय सम्मेलन पूर्णिया में 13 नवंबर से

कुंड़ुख़ लिटरेरी सोसायटी आॅफ इंडिया नई दिल्ली, झारखंड चैप्टर की बैठक शनिवार को मोराबादी स्थित आक्सीजन पार्क में चैप्टर चीफ प्रो. धीरज उरांव की अध्यक्षता में आयोजित हुई । बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष 13-15 नवंबर 2026 को पूर्णिया (बिहार) में राष्ट्रीय कुंड़ुख़ सम्मेलन में जाने आने एवं सम्मेलन से संबंधित बातें हुई।
बैठक में बी. एन. जलान कालेज सिसई की प्रो. कीर्ति मिंज ने आने जाने में सतर्क रहने एवं सम्मेलन स्थान में अनुशासन में रहने की हिदायत दी। बी. एस. कालेज लोहरदगा के प्रो. ब्लासियुस पन्ना ने भी सतर्क से आने जाने एवं अच्छे से प्रस्तुति देने की बाते कही। बैठक का संचालन सुखराम उरांव ने किया और धन्यवाद ज्ञापन लक्ष्मन उरांव ने किया।
बैठक में उपस्थित शोधार्थी कृष्णा उरांव, सुन्दरदेव टाना भगत, दीपक उरांव रोनीत उरांव एवं मांडर कालेज का छात्र, विमेंस कालेज का छात्र, डोरंडा कालेज का छात्र, बेड़ों कालेज का छात्र और टी आर एल कुंड़ख़ डिपार्टमेंट का छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *