रांची: झारखंड कांग्रेस के नेता और मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात कर राज्य के राजनीतिक हालात और सांगठनिक गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है। दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान उन्होंने झारखंड से बड़ी संख्या में वहां पहुंचे कांग्रेसजनों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

मुलाकात के बाद डॉ. इरफान अंसारी ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में भाजपा की राजनीति का अंत तय है और कांग्रेस पार्टी अपने मजबूत संगठन के साथ जनसेवा व जनता की आवाज उठाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग दोहराई और कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को कभी दबने नहीं देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed