Railway Exam: रांची रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की सीईएन-09/2025 लेवल-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) को लेकर रेलवे प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। Railway Exam में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए स्पेशल ट्रेनों के संचालन का प्रस्ताव रेलवे मुख्यालय, गार्डनरीच को भेजा गया है। इसके साथ ही परीक्षा अवधि के दौरान अतिरिक्त कोच, भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने की भी योजना तैयार की गई है।

Railway Exam के दौरान हजारों अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना
रेलवे के अनुसार परीक्षा का आयोजन 3 से 6 अगस्त, 9 से 14 अगस्त तथा 17 से 21 अगस्त तक विभिन्न चरणों में किया जाएगा। रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, डालटनगंज और राउरकेला सहित प्रमुख शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने का अनुमान है।

Railway Exam अतिरिक्त ट्रेनें और भीड़ नियंत्रण पर विशेष जोर
अनुमान के अनुसार रांची में लगभग 8,250, धनबाद में 2,805, राउरकेला में 1,920, जमशेदपुर में 1,635, बोकारो में 690 तथा डालटनगंज में 660 अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए रेलवे ने आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन, अतिरिक्त कोचों की व्यवस्था तथा स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम करने की तैयारी की है।
Railway Exam अभ्यर्थियों को नहीं होगी असुविधा
रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि Railway Exam के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य किया जा रहा है। जहां आवश्यकता होगी, वहां विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। रेलवे प्रशासन का कहना है कि परीक्षा अवधि में अभ्यर्थियों को सुरक्षित, सुगम और समय पर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है।
स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह को 87वें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि
https://zindagijindabaad.com/tribute-to-martyr-udham-singh/
https://usnagar.nic.in/history/