गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में कल मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, झारखंड में तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने की आशंकागुजरात और मध्य महाराष्ट्र में कल मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, झारखंड में तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने की आशंका

रांची। जिंदगी जिंदाबाद

मौसम विभाग ने कल गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में अत्यधिक मूसलाधार वर्षा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों में दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। इसी तरह का मौसम पूर्वोत्तर भारत, पंजाब, कोंकण, गोवा, ओडिशा, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ भागों में अगले दो से तीन दिनों तक रहने की उम्मीद है।

विभाग ने कल झारखंड,आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवाओं के साथ बिजली कडकने की भी संभावना जताई है।

विभाग ने कल दिल्ली में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। कल दिल्‍ली का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

सिमडेगा: पंचायत स्तर तक Library को समृद्ध करने की योजना शुरू, खरीदी जाएंगी 1200 से अधिक Books

https://zindagijindabaad.com/enrich-the-library-in-simdega/

https://mausam.imd.gov.in/ranchi/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *