इन दिनों कुछ लोगों को ई-मेल भेजकर दावा किया जा रहा है कि SIR प्रक्रिया के दौरान विसंगतियां पाए जाने के कारण उनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटा दिया गया है। ई-मेल में नाम पुनः शामिल कराने के लिए एक लिंक पर क्लिक कर व्यक्तिगत जानकारी एवं दस्तावेज जमा करने को कहा जा रहा है।
*इस तरह के ई-मेल भ्रामक हैं।*
*आम नागरिकों एवं मतदाताओं से अपील है कि:*
– ऐसे किसी भी संदिग्ध ई-मेल में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें।
– अपनी व्यक्तिगत जानकारी, OTP या दस्तावेज किसी अनजान लिंक पर साझा न करें।
– जिला निर्वाचन पदाधिकारी अथवा निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी द्वारा इस प्रकार के ई-मेल भेजकर प्रमाण-पत्र जमा करने के लिए नहीं कहा जा रहा है।
– SIR से संबंधित किसी भी प्रकार के सत्यापन अथवा दस्तावेज जमा करने के लिए अपने संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क करें एवं ऑनलाइन माध्यम के लिए ECINET ऐप अथवा https://voters.eci.gov.in/ पोर्टल का इस्तेमाल करें