स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह को 87वें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलिस्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह को 87वें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि

रांची। जिंदगी जिंदाबाद

समग्र राष्ट्र आज क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह के 87वीं शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

उधम सिंह गदर पार्टी और हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिक एसोसिएशन से जुड़े थे। उन्‍होंने अमृतसर के जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए 13 मार्च 1940 को ब्रिटिश पंजाब के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर माइकल ओ’डायर को मौत के घाट उतार दिया था।

गृहमंत्री अमित शाह ने क्रांतिकारी उधम सिंह के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री शाह ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में उधम सिंह को अप्रतिम साहस और शौर्य का प्रतीक बताया। उन्‍होंने कहा कि उधम सिंह ने लंदन में माइकल ओ. डायर को मौत के घाट उतार कर जलियावालां बाग नरसंहार का बदला लिया और ब्रिटिश सरकार को कड़ा संदेश दिया। उधम सिंह ने गदर पार्टी के माध्‍यम से विदेश में रह रहे भारतीयों में आजादी की चिंगारी प्रज्‍ज्‍वलित की। गृहमंत्री ने कहा कि शहीद उधम सिंह का जीवन धैर्य, संकल्‍प और देशभक्ति का अप्रतिम उदाहरण बना रहेगा।

Anti Paper Peak Bill 2026: संसद में पारित

https://zindagijindabaad.com/anti-paper-leak-bill-2026-passed-parliament/

https://usnagar.nic.in/history/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *