गढ़वा जिला के सभी प्रखंडों में “स्वच्छता में सहभाग — स्वच्छ भारत, विकसित भारत” थीम पर आधारित स्वच्छता ही सेवा 2026 कार्यक्रम के तहत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गयागढ़वा जिला के सभी प्रखंडों में “स्वच्छता में सहभाग — स्वच्छ भारत, विकसित भारत” थीम पर आधारित स्वच्छता ही सेवा 2026 कार्यक्रम के तहत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया

आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को गढ़वा जिला के सभी प्रखंडों में “स्वच्छता में सहभाग — स्वच्छ भारत, विकसित भारत” थीम पर आधारित स्वच्छता ही सेवा 2026 कार्यक्रम के तहत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर के माध्यम से सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। स्वास्थ्य जांच के दौरान सफाई मित्रों का ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हृदय गति एवं हीमोग्लोबिन सहित आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई।

साथ ही, जांच के आधार पर आवश्यक दवाइयां लेने की सलाह दी गईं तथा सफाई मित्रों को उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से संबंधित आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

इस पहल का उद्देश्य सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी, सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा उनके कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर पहल किया गया।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *