लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देशानुसार विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर “स्वच्छता ही सेवा 2026” अभियान के तहत रविवार को लातेहार जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों एवं प्राकृतिक जलाशय क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

उपायुक्त-सह-अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन ‘प्रकल्प’ के निर्देशानुसार आयोजित अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों, तकनीकी कर्मियों, जल सहियाओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जलाशय क्षेत्र में आयोजित श्रमदान कार्यक्रम के दौरान जलाशय के आसपास जमा प्लास्टिक एवं अन्य कचरे की सफाई की गई। अधिकारियों के नेतृत्व में जल सहियाओं, स्थानीय महिलाओं एवं युवाओं ने श्रमदान करते हुए जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त करने का कार्य किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि जिले के पर्यटन स्थलों, जलाशयों एवं प्राकृतिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अभियान के दौरान लोगों से खुले में कचरा नहीं फेंकने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा पर्यटन स्थलों की स्वच्छता एवं प्राकृतिक सुंदरता बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

मौके पर जिला खेल पदाधिकारी-सह-पर्यटन नोडल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता दीपक कुमार महतो, डीएलटीएस अभिजीत कुमार, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) शैलेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी, कर्मी, जल सहिया एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *