पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देशानुसार लेस्लीगंज थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पंकज उराँव हत्याकांड का सफल उद्भेदन कर घटना में शामिल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


23.सितंबर को पुलिस ने एकता जंगल से अज्ञात शव बरामद किया था।  शव की पहचान एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु इसकी सूचना पलामू जिला के सभी थानों को दी गई। इसी क्रम में जानकारी प्राप्त हुई कि ग्राम बंजारी, थाना पाटन निवासी बिरजू उराँव, पिता-अकल उराँव द्वारा 19 सितंबर को पंकज उराँव के गुमशुदगी के संबंध में आवेदन दिया गया है। सूचना के आधार पर बिरजू उराँव को शव की पहचान हेतु एकता जंगल लाया गया, जहाँ उन्होंने शव की पहचान अपने पुत्र पंकज उराँव के रूप में की। मृतक के पिता द्वारा मृतक की पत्नी अनिमा कुमारी एवं उसके मायके पक्ष के लोगों पर पंकज उराँव की हत्या कर शव को जंगल में फेंकने का आरोप लगाया गया। इस संबंध में लेस्लीगंज थाना कांड संख्या-137/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।


अनुसंधान के क्रम में हत्या की साजिश का खुलासा हो गया। कांड के अनुसंधान के क्रम में पुलिस को जानकारी मिली कि अनिमा कुमारी द्वारा अपने पिता के साथ मिलकर अपने पति पंकज उराँव की हत्या कराने के लिए खामडीह निवासी तेतरी देवी एवं पिन्टू कुमार को कथित रूप से 10 लाख रुपये दिए गए थे। अनुसंधान के दौरान तेतरी देवी के बैंक खाते में लगभग 08 लाख रुपये की राशि होने की जानकारी भी सामने आई है।

जाँच में यह भी प्रकाश में आया कि अभियुक्तों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से रिंकी देवी के माध्यम से पंकज उराँव से फोन पर बातचीत कराई गई तथा उसे मिलने के लिए सतबरवा बुलाया गया। इसके बाद आरोपियों  द्वारा पंकज उराँव की हत्या कर उसके शव को एकता जंगल में फेंक दिया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा हत्या की साजिश एवं घटना में संलिप्त 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में पंकज उराँव की पत्नी अनिमा कुमारी, खामडीह निवासी पिंटू कुमार एवं उसकी पत्नी  तेत्तरी देवी, पाटन किसैनी गांव के जितेन्द्र उराँव, पांकी नावागढ़ की  रिंकी देवी, सदर थाना क्षेत्र के चियांकी निवासी रामजनम उरॉव तथा लेस्लीगंज के एकता गांव निवासी दिलेश्वर सिंह शामिल हैं। 

*गिरफ्तार आरोपियों कज पास से यह सब हुआ बरामदग:*

गिरफ्तार आरोपियों के पास से मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद किए गए। मृतक पंकज उराँव का POCO कंपनी का मोबाइल, पिन्टू कुमार के पास से VIVO कंपनी का मोबाइल एवं ₹4,800 नकद, जितेन्द्र उराँव के पास से POCO कंपनी का मोबाइल, 8,050 रूपये नकद एवं SUZUKI कंपनी की XL6 कार, रामजनम उराँव के पास से ACE कंपनी का पैड मोबाइल, SBI बैंक का पासबुक एवं चेकबुक, तेतरी देवी के पास से POCO कंपनी का मोबाइल एवं SBI बैंक का पासबुक बरामद किया गया है।

छापामारी दल में लेस्लीगंज पांकी के अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय,  स०अ०नि० बाबूलाल यादव,  लेस्लीगंज रिजर्व गार्ड,  तकनीकी शाखा के प्रतिनिधि आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *