रांची: रांची मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा और उनकी बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रांची आरक्षण कार्यालय में संचालित एक मौजूदा यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) काउंटर के कार्य समय में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को आरक्षण संबंधी सेवाओं के लिए अतिरिक्त समय उपलब्ध कराना तथा रविवार और राष्ट्रीय अवकाश के दिनों में भी टिकट आरक्षण की सुविधा को और अधिक सुलभ बनाना है।
इस निर्णय के तहत अब रांची आरक्षण कार्यालय का एक PRS काउंटर रविवार और राष्ट्रीय अवकाश के दिनों में रात्रि 20:00 बजे तक खुला रहेगा। पूर्व में रांची आरक्षण कार्यालय के सभी PRS काउंटर रविवार एवं राष्ट्रीय अवकाश के दिनों में 14:00 बजे तक खुले रहते थे। यह सुविधा प्रायोगिक आधार पर रविवार दिनांक 15.11.2026 से तीन माह की अवधि के लिए लागू की जाएगी। विस्तारित कार्य समय की सुविधा इसके कार्यान्वयन की तिथि से प्रभावी होगी।