रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा वर्ष 2026-27 की मैट्रिक और इंटर परीक्षा के शुल्क में की गई बढ़ोतरी के विरोध में अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) का एक प्रतिनिधिमंडल मुखर हो गया है। आजसू ने इस संबंध में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा है।

छात्र संघ का कहना है कि एक तरफ राज्य के लाखों विद्यार्थी पहले से ही छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित हैं, वहीं दूसरी ओर परीक्षा फीस में अचानक वृद्धि किया जाना छात्रों और उनके अभिभावकों पर बहुत बड़ा आर्थिक बोझ डाल रहा है। आजसू नेताओं ने आग्रह किया है कि छात्रहित को ध्यान में रखते हुए इस बढ़ोतरी को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए और शुल्क को पहले की तरह ही सामान्य रखा जाए।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रदेश सचिव राजेश सिंह, अनुष्का सिंहा, महानगर अध्यक्ष अमन साहू, महानगर उपाध्यक्ष यश सोनी, अभीत कुमार, रोशनी मुंडा, राज दुबे और अंकित कुमार समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *