पलामू: S.I.R. कार्य के कारण प्रखंडों में आयोजित होने वाला जन समाधान दिवस स्थगितपलामू: S.I.R. कार्य के कारण प्रखंडों में आयोजित होने वाला जन समाधान दिवस स्थगित

पलामू जिले के सभी प्रखंडों एवं अंचलों में आमजनों की समस्याओं के स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार को आयोजित किए जा रहे जन समाधान दिवस को वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है।

वर्तमान में जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (S.I.R.) का कार्य संचालित है। इसके तहत दावा एवं आपत्ति से संबंधित मामलों की सुनवाई तथा नोटिस से संबंधित कार्रवाई निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार की जा रही है। इस महत्वपूर्ण कार्य में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी व्यस्त हैं।ऐसे में S.I.R. कार्य को प्राथमिकता देते हुए प्रखंड एवं अंचल स्तर पर प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले जन समाधान दिवस को S.I.R. कार्य पूर्ण होने तक स्थगित किया गया है।

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि इस अवधि में शनिवार को आयोजित होने वाले जन समाधान दिवस के लिए प्रखंड/अंचल कार्यालय आने से बचें, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से समय एवं संसाधन खर्च कर कार्यालय आने की परेशानी न हो।उन्होंने बताया कि दिनांक 19 अक्टूबर को S.I.R. कार्य पूर्ण होने के पश्चात पूर्व की भांति प्रत्येक शनिवार को सभी प्रखंडों एवं अंचलों में जन समाधान दिवस का आयोजन पुनः किया जाएगा।

https://zindagijindabaad.com/palamu-440-kg-ganja-seized-two-arrested/

https://palamu.nic.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *