*पलामू केके पुलिस अधीक्षक निर्देशानुसार विश्रामपुर पुलिस अनुमंडल कार्यालय में 19 दागियों का कराया गया परेड, वर्तमान गतिविधियों की ली गई जानकारी*
पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आज विश्रामपुर पुलिस अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों के कुल 19 दागियों का परेड कराया गया।
परेड के दौरान उपस्थित दागियों की वर्तमान स्थिति, गतिविधियों एवं उनके रहन-सहन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही पुलिस पदाधिकारियों द्वारा उनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने एवं किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वरीय पदाधिकारियों को देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दागियों की गतिविधियों की नियमित समीक्षा एवं निगरानी की जा रही है।