मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत, अब 28 की बजाय 30 दिनों के होंगे रिचार्ज प्लान!मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत, अब 28 की बजाय 30 दिनों के होंगे रिचार्ज प्लान!

मोबाइल रिचार्ज कराने वाले उपभोक्ताओं के लिए टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने बड़ी राहत देते हुए नए नियम जारी किए हैं। इन नए नियमों के तहत अब ग्राहकों को केवल 28 दिन ही नहीं, बल्कि पूरे 30 दिन की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

बता दें कि लंबे समय से मोबाइल यूजर्स की यह प्रमुख शिकायत रही है कि कंपनियों के 28 दिन वाले प्लान की वजह से उन्हें एक साल में 12 की बजाय 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता था, जिससे उनकी जेब पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता था। TRAI के इस नए निर्देश के बाद अब कंपनियों को ऐसे प्लान पेश करने होंगे जिससे यूजर्स को सालभर में इस अतिरिक्त रिचार्ज की समस्या से मुक्ति मिल सके।

इसके अलावा, देश में आज भी एक बड़ी संख्या ऐसे उपभोक्ताओं की है जो स्मार्टफोन का उपयोग नहीं करते हैं और केवल कीपैड वाले फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को पहले मजबूरी में महंगे डेटा वाले प्लान भी रिचार्ज कराने पड़ते थे। नए नियमों के अनुसार अब इन मोबाइल धारकों को सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस वाले किफायती विकल्प भी आसानी से मिल सकेंगे, जिससे आम जनता को काफी सहूलियत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *