उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में बुधवार को जेटेट
परीक्षा 2026 के आयोजन को लेकर बैठक की गयी।टाउन हॉल के सभागार में आयोजित इस बैठक में उपायुक्त,अपर समाहर्ता कुंदन कुमार,जिला शिक्षा पदाधिकारी,सेंटर सुपरिटेंडेंट,स्टैटिक दंडाधिकारी, उड़नदस्ता टीम के सदस्य समेत अन्य उपस्थित थे।बैठक में उपायुक्त श्री शेखावत ने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण परीक्षा है जिसके माध्यम से भविष्य के शिक्षक का चुनाव किया जाता है।

ऐसे में हम सभी की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि परीक्षा कदाचार मुक्त हो ताकि हमारे राज्य को योग्य एवं कर्मठ शिक्षक मिल सके परीक्षा के बेहतर संचालन एवं कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए आपसबों को बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए काम करने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और कदाचार मुक्त परीक्षा कराना हम सब की बड़ी जिम्मेदारी है।उन्होंने सभी संबंधितों से परीक्षा के सभी नियमों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करवाने की बात कही।उपायुक्त ने सभी पर्यवेक्षक सह स्टेटिक दंडाधिकारी को निर्देश दिया कि वे परीक्षा तिथि को निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा को कदाचार मुक्त और सुगमता पूर्वक संचालित कराने के लिए सभी तरह के कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने कहा कि सेंटर सुपरिटेंडेंट यह सुनिश्चित करें कि उनकी ओर से कोई चूक ना हो।डीसी ने जैक द्वारा जारी महत्वपूर्ण पॉइंट्स से सभी को अवगत कराया।

पुलिस पदाधिकारी अपने संबंधित मजिस्ट्रेट के साथ बेहतर समन्वय बनाते हुए परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराना सुनिश्चित करें:एसपी

बैठक में मौजूद पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने कहा कि सभी पुलिस पदाधिकारी अपने संबंधित मजिस्ट्रेट के साथ बेहतर समन्वय बनाते हुए परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराना सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी या ध्यान रखें कि कोई भी परीक्षार्थी किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट अपने साथ ना ले जा सके।

शहर में बनाये गये है 26 परीक्षा केन्द्र,पूरे जिले में 47

आगामी 1 नवंबर को को आयोजित होने वाली इस परीक्षा को लेकर मेदिनीनगर में 26,चैनपुर में 7,सतबरवा में 3,लेस्लीगंज में 2,पाटन में 5 और पड़वा में 4 केन्द्र बनाए गये है।जैक द्वारा आयोजित यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित किया जाएगा।पहली पाली 9:30 से जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 से 4:30 बजे तक आयोजित किया जायेगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व मुख्य गेट बंद कर दिया जाएगा।परीक्षा को कदाचार मुक्त कराया जा सके इसके लिए सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गयी है।इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार ने परीक्षा के आयोजन से जुड़े विभिन्न दंडाधिकारी,नोडल पदाधिकारी,स्टेटिक दंडाधिकारी को उनके कार्यों से विस्तार पूर्वक अवगत कराया।मौके पर पलामू एसपी,अपर समाहर्ता,सदर एसडीएम,विभिन्न एसडीपीओ,जिला खनन पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित रहे।

One thought on “JTET Exam 1 को, पलामू के 47 केन्द्रों पर होगी परीक्षा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed