राँची में 30 अक्टूबर को जिला स्तरीय युवा महोत्सव, 29 अक्टूबर तक करें आवेदनराँची में 30 अक्टूबर को जिला स्तरीय युवा महोत्सव, 29 अक्टूबर तक करें आवेदन

राँची: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के आलोक में “राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2027” (विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग) का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी का कार्यालय, राँची (पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य शाखा) द्वारा आधिकारिक सूचना जारी कर राँची जिला अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है।

तिथियों का निर्धारण और स्थल

जारी अधिसूचना के अनुसार, राँची जिलांतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम दिनांक 30.10.2026 को प्रातः 09:00 बजे से ऑड्रे हाउस, मेयर्स रोड, मोरहाबादी, राँची में आयोजित किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इसके पश्चात प्रमंडल स्तर पर दिनांक 04.11.2026 को तथा राज्य स्तर पर दिनांक 26 एवं 27 नवंबर 2026 को कार्यक्रम होना प्रस्तावित है।

प्रतियोगिता की रूपरेखा एवं विवरण

जिला स्तर पर होने वाली विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिताएं इस प्रकार हैं:

  • लोक नृत्य (Folk Dance): लोक नृत्य (7 प्रतिभागी + 3 सपोर्ट स्टाफ), अवधि: 5-8 मिनट।
  • लोक गीत (Folk Song): थीम – ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’।
  • नुक्कड़ नाटक (Nukkad Natak): 10 प्रतिभागी, अधिकतम अवधि 7 मिनट।
  • चित्रकला (Painting): व्यक्तिगत भागीदारी, अवधि: 6 घंटे।
  • कविता लेखन (Poetry Writing): व्यक्तिगत भागीदारी, अवधि: 1.5 घंटे।

इन सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की आयु सीमा 15 से 29 वर्ष (17 अगस्त 2026 के आधार पर) तथा सपोर्ट स्टाफ/सहभागी कर्मियों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता की भाषा आधिकारिक रूप से राज्य की भाषा/हिंदी/अंग्रेजी होगी।

महत्वपूर्ण निर्देश एवं आवेदन प्रक्रिया:

  1. प्रतियोगिताओं में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।
  1. पूर्व में राष्ट्रीय स्तर पर भाग ले चुके प्रतिभागी इस प्रतियोगिता के लिए पात्र नहीं होंगे।
  1. कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव का पूरा ध्यान रखा जाएगा। नृत्य एवं गीत में देशक्ति, राष्ट्रभक्ति व राष्ट्रनिर्माण से संबंधित लोकगीत ही शामिल किए जाएंगे।
  1. आवेदन स्थल पर पंजीकरण के समय आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र अथवा बोनाफाइड सर्टिफिकेट की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा।
  1. संबंधित कलाकारों/कला दलों को अपने साथ पारंपरिक वाद्ययंत्र लाना अनिवार्य है। प्रस्तुतियों में केवल लाइव म्यूजिक (Live Music) या लाइव म्यूजिशियन्स का ही साथ मान्य होगा।
  1. जिला स्तर पर प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चयनित प्रतिभागी प्रमंडल स्तर पर तथा प्रमंडल स्तर के विजेता प्रतिभागी राज्य स्तर पर भाग लेंगे।
  1. इच्छुक सभी प्रतिभागियों/दलों को My Bharat Portal ([http://mybharat.gov.in](http://mybharat.gov.in)) पर पंजीकरण करना अनिवार्य है।
  1. इसके अतिरिक्त नीचे दिए गए गूगल फॉर्म के QR कोड को स्कैन कर या राँची जिले की आधिकारिक वेबसाइट ranchi.nic.in से आवेदन डाउनलोड कर 29.10.2026 के अपराह्न 04:00 बजे तक जिला खेल पदाधिकारी, राँची के कार्यालय (प्रथम तल, विकास भवन, कचहरी रोड, राँची) में कार्यालय दिवस में हाथों-हाथ जमा किया जा सकता है।
  1. एक प्रतिभागी केवल एक ही विधा में भाग ले सकता है और उनका राँची जिले का निवासी होना अनिवार्य है।

विस्तृत जानकारी के लिए जिला खेल समन्वयक, राँची के मोबाइल नंबर- 7717732382 पर संपर्क किया जा सकता है।

https://zindagijindabaad.com/training-for-the-second-phase-of-the-census-has-begun/

https://zindagijindabaad.com/complaint-regarding-food-being-cooked-in-a-construction-pan-tagadi-at-a-school/

https://zindagijindabaad.com/training-for-the-second-phase-of-the-census-has-begun/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed