JCECEB: B.Ed, M.Ed और B.P.Ed कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग शुरूJCECEB: B.Ed, M.Ed और B.P.Ed कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू

रांची। जिंदगी जिंदाबाद

Jarkhand JCECEB: B.Ed, M.Ed और B.P.Ed कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू हो गया है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए B.Ed., M.Ed., और B.P.Ed. कोर्स में नामांकन (Admission) के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह काउंसलिंग 14 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इसके जरिए तीन चरणों (First, Second, Third Round) में सीटों का आवंटन किया जाएगा।

परिषद द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 3 जुलाई 2026 को जारी किया जा चुका है। अब मेरिट और अभ्यर्थियों की पसंद (Choice) के आधार पर ऑनलाइन काउंसलिंग के जरिए सीटें आवंटित की जाएंगी।

काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल (महत्वपूर्ण तिथियां):

प्रथम चरण (1st Round):

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग: 14 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक
  • भरे गए विकल्पों में सुधार (Editing): 21 और 22 जुलाई 2026
  • सीट आवंटन पत्र (Provisional Seat Allotment Letter) जारी होने की तिथि: 27 जुलाई 2026
  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) और कॉलेजों में एडमिशन: 28 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक

द्वितीय चरण (2nd Round):

  • खाली सीटों की जानकारी (Seat Matrix) और रजिस्ट्रेशन की शुरुआत: 6 अगस्त 2026
  • रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख: 11 अगस्त 2026
  • विकल्पों में सुधार (Editing): 12 और 13 अगस्त 2026
  • सीट आवंटन पत्र जारी होने की तिथि: 17 अगस्त 2026
  • एडमिशन और दस्तावेज़ सत्यापन: 17 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक

तृतीय चरण (3rd Round):

  • सीट मैट्रिक्स और रजिस्ट्रेशन की शुरुआत: 24 अगस्त 2026
  • रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख: 28 अगस्त 2026
  • विकल्पों में सुधार (Editing): 29 और 30 अगस्त 2026
  • सीट आवंटन पत्र जारी होने की तिथि: 2 सितंबर 2026
  • एडमिशन और दस्तावेज़ सत्यापन: 3 सितंबर से 8 सितंबर 2026 तक

काउंसलिंग शुल्क (Counselling Fee):

अभ्यर्थियों को क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो कि नॉन-रिफंडेबल (Non-refundable) है:

  • General / EWS / BC-I / BC-II: ₹400
  • SC / ST / सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थी: ₹250

जरूरी निर्देश:

  1. अधिक विकल्प चुनें: अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे सीटों के आवंटन की संभावना बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा कॉलेजों के विकल्पों का चयन करें।
  2. संस्थान परिवर्तन (Upgrade): जो अभ्यर्थी प्रथम काउंसलिंग में नामांकित हैं, वे भी खाली सीटों पर कॉलेज बदलने के लिए दूसरी और तीसरी काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, यदि उन्हें नया कॉलेज आवंटित होता है, तो पुराना एडमिशन स्वतः रद्द हो जाएगा।
  3. मूल दस्तावेज़ जरूरी: अलॉटमेंट के समय अभ्यर्थियों को सभी जरूरी मूल प्रमाण-पत्र (Original Documents) प्रस्तुत करने होंगे, अन्यथा वे नामांकन से वंचित रह जाएंगे।

अधिक जानकारी और ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जा सकते हैं।

Article 370 को बेस्ट फिल्म का पुरस्कार, कार्तिक आर्यन बेस्ट एक्टर, यामी गौतम बेस्ट एक्ट्रेस, 72वें फिल्म पुरस्कार की घोषणा

https://zindagijindabaad.com/article-370-wins-best-film-award/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *