Article 370 को बेस्ट फिल्म का पुरस्कारArticle 370 को बेस्ट फिल्म का पुरस्कार

रांची। जिंदगी जिंदाबाद

Article 370 को बेस्ट फिल्म का पुरस्कार प्राप्त हुआ है वहीं, कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर और यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। नई दिल्ली में आज शाम 72वें फिल्म पुरस्कार की घोषणा की गई। फिल्म पुरस्कारों में हिंदी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है। नई दिल्ली में आज शाम पुरस्कारों की घोषणा करते हुए फीचर फिल्म श्रेणी के जूरी अध्यक्ष जयराज ने बताया कि ममूटी और कार्तिक आर्यन को उनकी फिल्मों ‘ब्रह्मयुगम’ और ‘चंदू चैंपियन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का संयुक्‍त राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है। उन्होंने कहा कि यामी गौतम को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया जाएगा।

गैर फीचर फिल्‍म श्रेणी के जूरी अध्यक्ष असीम कुमार सिन्हा ने बताया कि सुमीरा रॉय द्वारा निर्देशित ‘भंगार’ को सर्वश्रेष्ठ गैर फीचर फिल्‍म का पुरस्कार मिला है। सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म, मराठी फिल्म ‘हमसफर’ है। उन्होंने कहा कि सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का पुरस्कार आनंद एल राय को उनकी फिल्म ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी-एकता का प्रतीक’ के लिए दिया जाएगा।

सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक का पुरस्कार संजीव श्रीवास्तव को दिया जाएगा। सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन का पुरस्कार के प्रदीप कुमार शेट्टी को उनकी कन्नड़ पुस्तक नानिरुवुदे निमागागी नादिरुवुदे नानागागी कन्नड़ सिनेमादा थाथवा मत्थु राजाकीया के लिए दिया जाएगा।

Sonam Wangchuk: क्या लद्दाख की बर्फीली हवाएं दिल्ली के सियासी समीकरण बदल देंगी? पढ़िए नीचे के लिंक में

https://zindagijindabaad.com/sonam-wangchuk-delhis-political-equations/

https://srfti.ac.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *