भगवान बिरसा के गांव उलिहातूभगवान बिरसा के गांव उलिहातू

रांची। जिंदगी जिंदाबाद

भगवान बिरसा का गांव उलिहातू ट्राइबल फ्रीडम फाइटर मॉडल विलेज के रूप में विकसित हो रहा है। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी ब्रजनंदन प्रसाद ने 18 जुलाई को उलिहातू गांव आ कर विकास कार्यों का हाल जाना। इसके बाद खूंटी समाहरणालय सभागार में संयुक्त सचिव ब्रज नन्दन प्रसाद की अध्यक्षता एवं उपायुक्त की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में भगवान बिरसा के गांव उलिहातू ट्राइबल फ्रीडम फाइटर मॉडल विलेज विकास को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों एवं भावी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने अपने.अपने विभागों के माध्यम से मॉडल विलेज के समग्र विकास हेतु किए जाने वाले कार्यों एवं प्रस्तावों की जानकारी प्रस्तुत की। इस दौरान स्वास्थ्यए शिक्षाए पेयजलए ग्रामीण विकासए आजीविकाए कृषिए उद्यानए पशुपालनए मत्स्यए सड़कए सिंचाईए डिजिटल सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में समन्वित रूप से कार्य करने पर विचार.विमर्श किया गया।

बैठक में मॉडल विलेज के विकास के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर बल दिया गयाए ताकि भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू को एक आदर्श जनजातीय मॉडल विलेज के रूप में विकसित किया जा सके।

बैठक के दौरान जेएसएलपीएस, कृषि, पशुपालन, मत्स्य, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, पेयजल एवं स्वच्छता सहित विभिन्न विभागों द्वारा उलिहातू क्षेत्र के समग्र विकास आजीविका संवर्धन एवं संचालित योजनाओं की प्रगति से संयुक्त सचिव को अवगत कराया गया।

पॉवर्टी फ्री एवं एनहैंस्ड लाइवलीहुड विलेज की अवधारणा के तहत जेएसएलपीएस द्वारा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संचालित आजीविका गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। संयुक्त सचिव ने स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक गतिविधियों का विस्तार करनेए अधिकाधिक क्रेडिट लिंकेज उपलब्ध कराने, आजीविका के विविध अवसर सृजित करने तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए।

भगवान बिरसा के गांव उलिहातू में स्वास्थ्य विलेज के तहत संचालित सामुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने, नियमित चिकित्सीय सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

समाज कल्याण विभाग के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, बच्चों को दिए जाने वाले पोषाहार, वीएचएसएनडी आयोजन, टीएचआर वितरण, टीकाकरण एवं अन्य सेवाओं की जानकारी ली गई। साथ ही बाल विवाह एवं नशाखोरी के विरुद्ध व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यपालक अभियंता ने बताया कि उलिहातू वॉटर सप्लाई स्कीम का नियमित संचालन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। संयुक्त सचिव ने योजनाओं के सतत संचालन एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली स्थित बिरसा ओड़ा के जीर्णोद्धार कार्यों की भी समीक्षा की गई। संयुक्त सचिव ने कार्यों को निर्धारित समय.सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त क्षेत्र में हॉकी सहित अन्य खेलों को बढ़ावा देनेए खेल अधोसंरचना विकसित करने एवं स्टेडियम निर्माण की संभावनाओं पर चर्चा की गई। इस संबंध में जिला खेल पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में विलेज डेवलपमेंट प्लान के अंतर्गत आंगनबाड़ी भवन निर्माण, पीसीसी पथ, नाली निर्माण, चापाकल मरम्मत, सोलर वाटर पंप अधिष्ठापन, शौचालय निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

संयुक्त सचिव ने कहा कि उलिहातू के सर्वांगीण एवं समावेशी विकास के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वयए सक्रियता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपनी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करे, ताकि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा उलिहातू को एक आदर्श ट्राइबल फ्रीडम फाइटर मॉडल विलेज के रूप में विकसित किया जा सके।

बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त श्री प्रवीण कुमार प्रकाश, अपर समाहर्ता श्रीमती सुषमा लकड़ा, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री प्रमोद राम, सिविल सर्जन डॉ ललित रंजन पाठक सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

अमर शहीद मंगल पांडेय की जयंती पर PM नरेंद्र मोदी ने की श्रद्धांजलि अर्पित

https://zindagijindabaad.com/immortal-martyr-mangal-pandey-pm-pays-tribute/

https://tribal.nic.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *