रांची। जिंदगी जिंदाबाद
Jharkhand Mausom Update: अगले 5 दिनों तक राज्य में मानसून की भारी सक्रियता देखने को मिलेगी। आज झारखंड के कई स्थानों पर भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी किया है। मौसम विभाग ने आज 19 जुलाई राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, उत्तर-पूर्वी जिलों देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज और निकटवर्ती मध्य भाग जैसे धनबाद में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
Jharkhand Mausom Update 20 जुलाई को भारी बारिश: कल उत्तर-पूर्वी जिलों के साथ-साथ कोडरमा और धनबाद के इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है।
वज्रपात व तेज हवा की चेतावनी: 19 से 22 जुलाई के दौरान पूरे राज्य में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की प्रबल आशंका है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें
Jharkhand Mausom Update: झारखंड में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। मौसम केंद्र, रांची द्वारा जारी ताजा वैज्ञानिक आंकड़ों के अनुसार, गांगेय पश्चिम बंगाल के पश्चिमी हिस्सों और उससे सटे उत्तर झारखंड पर बना कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) अब भले ही कमजोर हो गया है, लेकिन इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) अभी भी समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक एक्टिव है.
इसके साथ ही, मानसून की मुख्य ट्रफ रेखा इस समय अमृतसर, करनाल, हरदोई, रांची और दीघा से होते हुए उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है, जिससे राज्य में मानसूनी हवाओं को भारी नमी मिल रही है।
पिछले 24 घंटे की Jharkhand Mausom Update:
- जमशेदपुर में रिकॉर्ड बारिश: राज्य में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 195.2 mm भारी वर्षा जमशेदपुर (PTO) में दर्ज की गई। इसके अलावा खूंटी के तोरपा में 110 mm बारिश हुई।
- तापमान की स्थिति: राज्य में सबसे उच्चतम तापमान डाल्टनगंज में 34.4°C जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 22.3°C दर्ज किया गया।
Jharkhand Mausom Update: मानसून कुल स्थिति (1 जून से 18 जुलाई तक):
इस मानसून सत्र में अब तक झारखंड में सामान्य से 38% कम बारिश दर्ज की गई है। 1 जून से 18 जुलाई के बीच राज्य में सामान्यतः 371.2 mm वर्षा होनी चाहिए थी, परंतु केवल 231.1 mm वास्तविक वर्षा हुई है। गढ़वा (-72%) और चतरा (-69%) में पानी की सबसे ज्यादा कमी है, जबकि रांची में -20% का सामान्य विचलन है। उम्मीद जताई जा रही है कि 19 जुलाई से शुरू हो रहे इस नए स्पेल से बारिश की इस कमी में सुधार होगा।
खराब मौसम की चेतावनी के बाद वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित, खबर नीचे लिंक में
https://zindagijindabaad.com/vaishno-devi-yatra-temporarily-suspended-bad-weather/
https://mausam.imd.gov.in/ranchi/
