रांची । जिंदगी जिंदाबाद

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज नई दिल्ली में श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया तथा रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के साथ टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। टीबी उन्मूलन के लिए समग्र सरकारी दृष्टिकोण का आह्वान करते हुए श्री नड्डा ने सभी मंत्रालयों से अपने प्रयासों को तेज करने का आग्रह किया और टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने राष्ट्रीय अभियान को गति देने के लिए माय भारत, राष्ट्रीय सेवा योजना और राष्ट्रीय कैडेट कोर से स्वयंसेवकों को सक्रिय रूप से जुटाने का भी आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *