*जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री से मृतक के पारिजनों ने समाहरणालय ब्लॉक – ए स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में मुलाक़ात की*
*जिला प्रशासन राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पार्थिव शरीर को शीघ्र रांची लाने हेतु सभी आवश्यक प्रशासनिक कदम उठाए जा रहे हैं*
राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों पर जिला प्रशासन दिनांक 25 सितंबर 2026 को वियतनाम में सड़क दुर्घटना में मृत रांची निवासी राजा कुमार बंसी के पार्थिव शरीर को रांची लाने के लिए प्रयासरत है।
इस सम्बन्ध में आज जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री से मृतक के पारिजनों ने समाहरणालय ब्लॉक – ए स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में मुलाक़ात की।
जानकारी हो कि कैलाश नगर निवासी राजा कुमार बंसी की वियतनाम में दिनांक 25 सितंबर 2026 हुई दुखद सड़क दुर्घटना में अगले अहले सुबह 26 सितंबर 2026 मृत्यु हो गई थी।
जिला प्रशासन राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पार्थिव शरीर को शीघ्र रांची लाने हेतु सभी आवश्यक प्रशासनिक कदम उठाए जा रहे हैं। संबंधित विभागों से समन्वय कर हर संभव सहायता प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
शोकाकुल परिवार को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस दौरान शांति समिति के सदस्य जय सिंह यादव, वार्ड पार्षद वार्ड संख्या -27 रांची नगर निगम एवं मृतक के परिजन उपस्थित थे।