चैनपुर अंचल अंतर्गत ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई 24 सितंबर 2026 को की जाएगी।

इस संबंध में बताया गया है कि ग्राम किन्नी के खाता संख्या-19, प्लॉट संख्या-247/781, रकबा 05.74 एकड़ गैरमजरुआ मालिक भूमि पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण/अवैध कब्जा किया गया है।उक्त अतिक्रमण को हटाने के लिए 24 सितंबर की तिथि निर्धारित की गई है।

अंचल अधिकारी सत्यम कुमार ने संबंधित लोगों से निर्धारित तिथि से पूर्व स्वयं अतिक्रमण हटा लेने की अपील की है। निर्धारित तिथि के बाद प्रशासन एवं राजस्व विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित अतिक्रमणकारियों की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *