देवघर। जिंदगी जिंदाबाद
Deoghar श्रावणी मेला 2026: के सफल और सुरक्षित संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। मेले में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए आज दिनांक 27 जुलाई 2026 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया एवं पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने संयुक्त रूप से बाबा मंदिर प्रांगण तथा आसपास के विभिन्न क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य धरातल पर प्रशासनिक तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाओं का वास्तविक आकलन करना था।

Deoghar श्रावणी मेला 2026:
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र के अलावा खिजुरिया, रांगा मोड़, दर्शनिया मोड़, शिवगंगा, नेहरू पार्क, शिवराम झा चैक, तिवारी चैक, बीएड कॉलेज और बरमसिया नंदन पहाड़ रूटलाइन का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कांवरियों के पैदल मार्ग की स्थिति, विशेष साफ-सफाई, शौचालयों की साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, स्ट्रीट लाइट्स (प्रकाश व्यवस्था) और होल्डिंग पॉइंट्स का बारीकी से निरीक्षण किया।

Deoghar श्रावणी मेला 2026:
मौके पर उपस्थित अधिकारियों और दंडाधिकारियों को निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि बाबाधाम आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी सेवा भाव से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। मेला तैयारियों या श्रद्धालुओं की सुविधाओं में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Deoghar श्रावणी मेला 2026:
इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीना, जिला नजारत उपसमाहर्ता मुकेश कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीएमएफटी की टीम व संबंधित अधिकारी व कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित थे।
पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
https://zindagijindabaad.com/humble-tribute-on-dr-apj-abdul-kalam/
