पश्चिमी सिंहभूम। जिंदगी जिंदाबाद
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा एमवाई भारत के तत्वावधान में पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के सहयोग से Viksit Vibrant Villages Programme 2026 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सीमांत एवं ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को सशक्त बनाना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना है। Viksit Vibrant Villages Programme के माध्यम से सीमावर्ती एवं दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं में नेतृत्व क्षमताए सामाजिक उत्तरदायित्व और विकास के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
Viksit Vibrant Villages Programme 2026:
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा Viksit Vibrant Villages Programme 2026 के तहत विभिन्न राज्यों के युवाओं के साथ किया गया सीधा संवाद रहा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने युवाओं के अनुभवों को सुना तथा उन्हें विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकासए सामाजिक सहभागिता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
Viksit Vibrant Villages Programme 2026:
इस राष्ट्रीय स्तर के संवाद कार्यक्रम में देश के 245 जिलों से 5000 से अधिक युवा वर्चुअल माध्यम से जुड़े। पश्चिमी सिंहभूम जिले से भी 20 एमवाई भारत युवा स्वयंसेवकों ने जिला समाहरणालय से इस कार्यक्रम में सहभागिता की तथा प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संबोधन को सुना। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानेए सामाजिक कार्यों में योगदान देने तथा ग्रामीण एवं सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
https://zindagijindabaad.com/deoghar-shravani-mela-dc-sp-visit-the-route/
https://mybharat.gov.in/pages/vvvp_2026
