मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से मुंडा समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकातमुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से मुंडा समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुंडा समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि तमाड़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बुंडू अंचल की छह पंचायतों के 18 गांवों के ऑनलाइन खतियान में जाति का नाम ‘मुंडा’ के स्थान पर ‘स्वासी’ अंकित है, जिसके कारण संबंधित ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से ऑनलाइन खतियान में जाति के नाम के गलत अंकन में सुधार कराते हुए ‘स्वासी’ के स्थान पर ‘मुंडा’ दर्ज कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा इस संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया। मौके पर विधायक श्री विकास मुंडा मौजूद रहे।

https://zindagijindabaad.com/nhm-outsource-worker-pay-order/

https://zindagijindabaad.com/kartik-maas-2026-karwa-chauth-diwali-chhath/

https://zindagijindabaad.com/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%b6%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%aa/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *