रांची। जिंदगी जिंदाबाद
पूर्व राष्ट्रपति और प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर आज कृतज्ञ राष्ट्र उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। डॉ. अब्दुल कलाम ने भारत के अंतरिक्ष और मिसाइल विकास कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. अब्दुल कलाम को ‘भारत का मिसाइल मैन’ भी कहा जाता है। उनका निधन 2015 में आज ही के दिन हुआ था।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गृह मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को भारत के अंतरिक्ष और मिसाइल कार्यक्रमों का जनक बताया। श्री शाह ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की उत्कृष्टता ने भारत को एक शक्तिशाली रणनीतिक शक्ति बनने की राह दिखाई। श्री शाह ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के ज्ञान ने लाखों लोगों को महानता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। गृहमंत्री ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम देशभक्तों के लिए सदा आदर्श बने रहेंगे।
*Dhttps://zindagijindabaad.com/durand-cup-2026-jamshedpur-explosive-start/
