भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांगठनिक जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए राज्यों के प्रदेश प्रभारी एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में गजेंद्र पटेल को झारखंड के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेवारी सौंपी गई है। वहीं सौरभ सिंह तथा बिहार के निवेदिता सिंह को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नियुक्ति संबंधी जानकारी दी है।


