Amarnathजम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बहाल

नई दिल्ली। जिंदगी जिंदाबाद

Amarnath: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के बाद आवाजाही दोबारा बहाल होने पर आज तड़के चार हजार 474 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू आधार-शिविर से बालतल आधार शिविर के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में 166 वाहनों का काफिला है।

हाल की बारिश से पारंपरिक मार्ग को हुए नुकसान के कारण आज जम्मू से अनंतनाग जिले के पहलगाम आधार शिविर के लिए कोई जत्था रवाना नहीं किया गया।

Amarnath: तीन जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक चार लाख से अधिक श्रद्धालु समुद्र तल से तीन हजार 880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। अमरनाथ यात्रा 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी।

https://zindagijindabaad.com/jpsc-5-accused-to-cid-custody/

https://jksasb.nic.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *