रांची। जिंदगी जिंदाबाद
Jharkhand Weather: झारखंड के लगभग सभी हिस्सों में आज हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं। रांची मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 26 से 31 जुलाई तक राज्य के सभी हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे के बारिश के आसार व्यक्त किए गए हैं वहीं वज्रपात की भी आशंका है।
मौसम विभाग ने आज मध्य महाराष्ट्र और ओडिशा में मूसलाधार बारिश की रेड अलर्ट जारी की है। छत्तीसगढ़, गुजरात, कोंकण और गोवा में कल तक भारी बारिश की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में भी आज तेज बारिश हो सकती है।
जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान और उत्तर पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भी इसी तरह के मौसम बने रहने की संभावना है। विभाग ने दिल्ली में दिन के दौरान बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।
Jharkhand Weather: मौसम की ताजा जानकारी यहां लें
https://mausam.imd.gov.in/ranchi/
JPSC परीक्षा धांधली: उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता समेत 5 आरोपी सीआईडी रिमांड पर, ओएमआर शीट में हेराफेरी के खुल रहे रहे राज
https://zindagijindabaad.com/jpsc-5-accused-to-cid-custody/
