नई दिल्ली। जिंदगी जिंदाबाद
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूरा देश भारत की सुरक्षा के प्रति असाधारण साहस और प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने वाले हमारे वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है।
PM ने रेखांकित किया कि अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी हमारे सैनिकों का शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बना रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे सैनिकों का अटूट देशभक्ति का भाव और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।
PM ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा:
“कारगिल विजय दिवस के अवसर पर, पूरा देश भारत की रक्षा में असाधारण शौर्य और समर्पण दिखाने वाले वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है। अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी उनका शौर्य सदैव राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बना रहेगा। उनकी अटूट देशभक्ति और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।”
https://zindagijindabaad.com/jpsc-deputy-controller-face-cid-questioning/
https://www.pmindia.gov.in/en/

[…] https://zindagijindabaad.com/pm-expressed-gratitude-towards-the-brave-soldiers/ […]
[…] https://zindagijindabaad.com/pm-expressed-gratitude-towards-the-brave-soldiers/ […]