करम पूजा महोत्सव को लेकर केंद्रीय सारना समिति एवं अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की बैठक समिति के केंद्रीय कार्यालय 13 आर आई टी बिल्डिंग कचहरी परिषद रांची में हुई बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सारना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष श्री फूलचंद तिर्की ने किया बैठक में करम पूजा महोत्सव 2023 को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया एवं समिति द्वारा निम्नलिखित तिथि को करम महोत्सव मनाने की घोषणा की गई दिनांक 25 सितंबर 2023 भादो एकादशी शुक्ल पक्ष को उपवास एवं रात्रि 8:00 बजे से पूजा दिनांक 26 सितंबर 2023 द्वितीय को परना एवं दिनांक 27 सितंबर 2023 तृतीया को विसर्जन कार्यक्रम होगा केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष श्री फूलचंद तिर्की ने कहा कि करम पर्व आदिवासियों का सबसे बड़ा त्यौहार है इस त्यौहार को आदिवासी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं उन्होंने सरकार से करम पर्व में तीन दिनों की राजकीय अवकाश घोषणा करने कि मांग किया।अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष सत्यनारायण लकड़ा ने कहा कि करम पर्व में लोग अच्छी फसल होने एवं गांव घर परिवार में सुख शांति बने रहे इसकी कामना करते हैं केंद्रीय सरना समिति के महासचिव संजय तिर्की ने सरकार से मांग किया है की करम पर्व एवं शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों की साफ सफाई बिजली पानी व सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है मौके पर महासचिव संजय तिर्की अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष सत्यनारायण लकड़ा विनय उरांव सहाय तिर्की विमल कच्छप बना मुंडा दीपक जायसवाल भुनेश्वर लोहरा एवं अन्य शामिल थे
Related Post
*दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान*झारखंड की धरती के महान जननायक और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया। यह सम्मान उनके दीर्घकालिक सामाजिक, राजनीतिक और आदिवासी अधिकारों के संघर्ष को मान्यता देता है। नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित गरिमामय समारोह में उनकी पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने यह सम्मान ग्रहण किया।शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन के प्रमुख वास्तुकार होने के साथ-साथ आदिवासी समाज के हक, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके योगदान ने न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश में वंचित समुदायों को सशक्त करने की राह दिखाई।सम्मान ग्रहण करते हुए रूपी सोरेन भावुक दिखीं और उन्होंने इसे पूरे झारखंड एवं आदिवासी समाज के लिए गर्व का क्षण बताया। इस अवसर पर देशभर के राजनीतिक और सामाजिक नेताओं ने दिशोम गुरु को सम्मान अर्पित करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।सम्मान समारोह में माननीय गन्दे विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। यह सम्मान शिबू सोरेन के संघर्षमय जीवन और उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
Jun 23, 2026
zindagijindabaad.com