प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण, लातेहार अंतर्गत प्रखंड स्तर पर रिक्त पद के विरुद्ध विज्ञापन संख्या 01/2026 के आलोक में प्रखंड समन्वयक के पद पर चयन हेतु दिनांक 25/10/2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से 12:00 बजे तक District CM School of Excellence, लातेहार में दक्षता परीक्षा ली गई।

उक्त परीक्षा का Answer Key लातेहार जिला की आधिकारिक वेबसाइट *latehar.nic.in* पर अपलोड करते हुए सभी अभ्यर्थियों को E-mail के माध्यम से उपलब्ध कराया गया तथा Answer Key के संबंध में दिनांक 26.10.2026 के अपराह्न 4:00 बजे तक दावा-आपत्ति की मांग की गई थी।

उक्त दावा-आपत्ति का निराकरण करते हुए *Final Answer Key* लातेहार जिला की वेबसाइट पर दिनांक 26.10.2026 को अपलोड किया गया है एवं दक्षता परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों का प्राप्तांक भी अपलोड किया गया है।

विभागीय अधिसूचना संख्या 1016 दिनांक 01.03.2017 एवं विज्ञापन संख्या 01/2026 में उल्लेखित प्रावधान के अनुसार दक्षता परीक्षा का मूल्यांकन *100 अंकों के आधार पर* किया गया है –
*अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता – 50 अंक, वांछित अनुभव – 20 अंक, दक्षता परीक्षा (विषय ज्ञान) – 10 अंक एवं कंप्यूटर ज्ञान – 20 अंक अर्थात कुल 100 अंक।* विभागीय अधिसूचना में उल्लेखित प्रावधान के अनुसार अंक की गणना तालिका परिशिष्ट-5 के आधार पर की गई।

प्रखंड समन्वयक के पद पर चयन हेतु दक्षता परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों का कुल 100 अंकों में से अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत स्नातक अंक प्रमाण-पत्र, संलग्न अनुभव प्रमाण-पत्र एवं दक्षता परीक्षा प्राप्तांक को समेकित कर प्राप्तांक के आधार पर मेधा सूची तैयार कर लातेहार जिला की वेबसाइट *latehar.nic.in* पर अपलोड किया जा रहा है। संबंधित अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए जिला की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *