समाचार पत्रों मे छपी खबर का स्वतः संज्ञान लेते हुए आज खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गढ़वा- 3 किरण हेमब्रम एवं गढ़वा- 4 रोहित कुमार के द्वारा राजकीय मध्य विद्यालय, पुतुर, सगमा मे मिड डे मील का जांच किया गया। जांच में पाया गया कि खाना मेनू के हिसाब से नहीं दिया जा रहा था एवं मेनू कहीं भी चस्पा नहीं पाया गया।

किचन मे साफ सफाई की भारी कमी थी। जांच के क्रम मे कक्षा 6 के छात्रों के द्वारा बताया गया कि कल तक तगाड़ी/टिन की कड़ाही मे खाना बनाया जाता था। प्राचार्य से पूछने पर उनके द्वारा अनभिज्ञता जाहिर की गई और बताया गया कि यह प्रकरण सम्बंधित विद्यालय का नहीं है।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों द्वारा निरिक्षण से सम्बंधित रिपोर्ट उपायुक्त एवं शिक्षा विभाग को भी प्रेषित किया जायेगा। इस दौरान सख़्त निर्देश दिया गया कि मिड डे मील खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अनुसार ही संचालन करना सुनिश्चित करेंगे।

इस निरिक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, सगमा भी उपस्थित थे।

One thought on “School में तगाड़ी में खाना बनाने की शिकायत, FSO ने चलाया जाँच अभियान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed