डायन कहकर महिला समेत परिवार के चार लोगों पर टांगी-लाठी से हमलाडायन कहकर महिला समेत परिवार के चार लोगों पर टांगी-लाठी से हमला

चैनपुर ,पलामू: डायन कहकर एक महिला समेत उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर चैनपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली शांति देवी ने नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, घटना 20 अगस्त 2026 की शाम करीब तीन बजे की बताई गई है। शांति देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वह अपने खेत की जुताई का पैसा देने बैगाडीह गई थी। इसी दौरान चांदो टोला भुइयां राज के रहने वाले सरयू सिंह समेत अन्य लोग वहां पहुंचे और डायन कहकर उसके साथ कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।


शिकायत के मुताबिक, नेपाली सिंह ने टांगी से हमला कर उसे घायल कर दिया, जिससे नाक के पास कटने से खून बहने लगा। महिला ने आरोप लगाया है कि जब उसका बेटा बाबूलाल सिंह उसे बचाने पहुंचा तो सुखाड़ी सिंह ने लाठी से उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर में चोट लगी। प्राथमिकी में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।पुलिस घटना के कारणों, मारपीट में शामिल लोगों और लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्ष के आधार पर की जाएगी।

ये भी पढ़ें

https://zindagijindabaad.com/jharkhand-cabinet-meeting-today/

https://palamu.nic.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed