रांची: चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत धुतरा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण निम्नांकित ट्रेनें रद्द रहेंगी। ट्रेन संख्या 18175 हटिया झारसुगुड़ा मेमू एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 14.11.2026, 16.11.2026, 18.11.2026 तथा 20.11.2026 से 25.11.2026 तक रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 18176 झारसुगुड़ा हटिया मेमू एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 14.11.2026, 16.11.2026, 18.11.2026 तथा 20.11.2026 से 26.11.2026 तक रद्द रहेगी।