रांची: राजधानी रांची के अपर बाजार स्थित महावीर चौक के पास स्थित ‘भारत मशीनरी’ के प्रतिष्ठान में प्रतिष्ठित कंपनी SENCI के साइलेंट इन्वर्टर जेनरेटर और विभिन्न पंप सेटों की भव्य लॉन्चिंग की गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में कंपनी के नए उत्पादों को आधिकारिक रूप से बाजार में उतारा गया। जानकारी देते हुए ‘भारत मशीनरी’ के संचालक मुनेश कुमार ने बताया कि उनकी फर्म SENCI कंपनी के इन आधुनिक उत्पादों की आधिकारिक इम्पोर्टर है। इस लॉन्चिंग का मुख्य उद्देश्य रांची और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को जेनरेटर व पंप सेट की आधुनिक रेंज से परिचित कराना है। आधुनिक जरूरतों को ध्यान में तैयार किए गए ये उत्पाद बाजार में ग्राहकों के लिए एक नया और बेहतर विकल्प साबित होंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की जरूरत के अनुसार अलग-अलग विकल्प हमारे पास मौजूद है। 

इस पहल से न केवल रांची एवं आसपास के क्षेत्रों में SENCI उत्पादों की उपलब्धता बढ़ेगी, बल्कि ग्राहकों को इनकी खरीद और तकनीकी जानकारी के लिए स्थानीय स्तर पर भी बेहतरीन सुविधा मिलेगी। इन उत्पादों को खरीदने या देखने के इच्छुक ग्राहक ‘भारत मशीनरी’ प्यादा टोली, बॉम्बे मेडिकल के पास महावीर चौक अपर बाजार में संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *