विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने NHM के तहत मासिक वेबिनार श्रृंखला शुरू कीविश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने NHM के तहत मासिक वेबिनार श्रृंखला शुरू की

रांची । जिंदगी जिंदाबाद

विश्व जनसंख्या दिवस पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मासिक वेबिनार श्रृंखला शुरू की है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत सर्वोत्तम पद्धतियों पर मासिक वेबिनार श्रृंखला का शुभारंभ किया है।

इस पहल का उद्देश्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच स्वास्थ्य सेवा नवाचारों को साझा करना और उनका विस्तार करना है।   

वेबिनार के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव आराधना पटनायक ने इस बात पर बल दिया कि नवाचार उत्तरदायी और लचीली सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली का मूल आधार है। उन्होंने वेबिनार श्रृंखला को नवीन पद्धतियों की पहचान, दस्तावेजीकरण और प्रसार के लिए एक महत्वपूर्ण संस्थागत तंत्र बताया।

सुश्री पटनायक ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से वेबिनार श्रृंखला में सक्रिय रूप से भाग लेने और निरंतर सीखने, ज्ञान के आदान-प्रदान और नवाचार-संचालित कार्यक्रम में योगदान देने का आह्वान किया। पहला वेबिनार “एनीमिया, बाल और किशोर स्वास्थ्य” विषय पर केंद्रित था। वेबिनार में राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर के पांच सौ से अधिक अधिकारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *