Jharkhand Mausam Updateझारखंड मौसम अपडेट-11 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

रांची । जिंदगी जिंदाबाद

Jharkhand Mausam Update: झारखंड के कई जिलों में कल भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर 14 जुलाई तक झारखंड के सभी जिलों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

जिंदगी जिंदाबाद पर जाने आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान:

12 जुलाई: Jharkhand Mausam Update

12 जुलाई को जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिलों में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं एक से दो बार हल्की बारिश हो सकती है।


13 जुलाई: Jharkhand Mausam Update

13 जुलाई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में भारी बारिश और वज्रपात का अनुमान है। बाकी जिलों में बादल छाए रहने और मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है।

14 जुलाई: Jharkhand Mausam Update

14 जुलाई को चतरा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में भारी बारिश व वज्रपात हो सकता है। रांची और अन्य जिलों में बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं मध्यम बारिश की उम्मीद है।

झारखंड में मानसून का हाल

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 1 जून से 11 जुलाई 2026 तक झारखंड में सामान्य से 36% कम बारिश दर्ज की गई है। अकेले रांची में सामान्य से 13% कम बारिश हुई है (सामान्य वर्षापात 308.3 मिमी के मुकाबले अब तक 263.6 मिमी ही बारिश हुई है)। इसके अलावा, मेदिनीनगर में 40% और गढ़वा में 75% कम बारिश दर्ज की गई है।

वज्रपात से दो मौतें:

शनिवार को गुमला जिले के बसिया अनुमंडल क्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सिसई थाना क्षेत्र के छारदा गांव के 65 वर्षीय शिव व्रत गोप और बसिया थाना के महाराजगंज गांव की 24 वर्षीय सुजीता कुमारी शामिल हैं।


पिछले 24 घंटे की बारिश: शनिवार को रांची में 1 मिमी, हजारीबाग में 1 मिमी, गुमला में 4.5 मिमी, लोहरदगा में 2 मिमी और सिमडेगा में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई। झारखंड के मौसम अपडेट को जानने के लिए जिंदगी जिंदाबाद के साथ जुड़े रहें।

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)

रांची: 28.1

मेदिनीनगर: 32.5

बोकारो: 32.1

जमशेदपुर: 33.4

चाईबासा: 33.5

आपके काम की खबर https://zindagijindabaad.com/rashifal-janiye-kaisa-rahega-aaj-aapka-din/

मौसम ऑथेंटिक की खबर यहां भीhttps://mausam.imd.gov.in/ranchi/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *