वैष्णो-देवी-यात्रा-अस्थायी-रूप-से-स्थगित.श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने खराब मौसम की चेतावनी के बाद वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। श्राइन बोर्ड की आधिकारिक सूचना के अनुसार, तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है।

रांची। जिंदगी जिंदाबाद

खराब मौसम की चेतावनी के बाद वैष्णो देवी यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक सूचना https://www.maavaishnodevi.org/ के अनुसार, तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है।

वैष्णो देवी यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं से अपील

श्रद्धालुओं को धैर्य रखने और श्राइन बोर्ड के आधिकारिक संचार माध्यमों से जारी सूचनाओं का पालन करने की सलाह दी गई है। मौसम की स्थिति में सुधार के बाद यात्रा फिर शुरू की जाएगी।

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है। संवेदनशील क्षेत्रों में अचानक बाढ़, भूस्खलन और जलभराव की संभावना है। प्रशासन ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और जल स्रोतों से दूर रहने की सलाह दी है। इस वर्ष वैष्णो देवी पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 50 लाख से अधिक हो गई है।

Ranchi University: PhD की खाली सीटें वेबसाइट पर करनी होगी सार्वजनिक

https://zindagijindabaad.com/ranchi-university-vacant-phd-seat-on-website/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *