रांची। जिंदगी जिंदाबाद
Ranchi University में PhD की खाली सीटों की जानकारी अब वेबसाइट पर अपलोड कर सार्वजनिक करनी होगी। Ranchi University में पीएचडी एडमिशन को लेकर एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। अब यूनिवर्सिटी में पीएचडी के लिए विभागवार Department-wise और विषयवार रिक्त सीटों की पूरी जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।
यह निर्णय 18 जुलाई को Ranchi University मुख्यालय स्थित कुलपति सभागार में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया।
Ranchi University PhD रेगुलेशन-2022 पर चर्चा
इस बैठक में Ranchi University PhD रेगुलेशन-2022 और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करने को लेकर गंभीर चर्चा हुई। नए नियमों के तहत अब गाइड का चयन कर शोधार्थी (Researcher) को भेजने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभागाध्यक्ष (Head of Department) की होगी।
Ranchi University PhD प्रवेश परीक्षा में NET JET को मिलेगी छूट
झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) और NET पास छात्रों को राहत बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि Ranchi University PhD प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) में झारखंड पात्रता परीक्षा JET और राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा NET पास करने वाले छात्रों के लिए भी सीटें सुरक्षित रखी जाएंगी। इसके अलावा, यूजीसी (UGC) के मानदंडों के अनुसार ही शिक्षकों के निर्देशन में शोध रजिस्ट्रेशन का कोटा तय किया जाएगा।
पूरे राज्य के लिए मॉडल बनेगा यह नियम बैठक के दौरान डॉ. परवेज हसन द्वारा तैयार किए गए Ranchi University PhD एसओपी नए विनियम पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान तय हुआ कि इस नए परिनियम और एसओपी को झारखंड राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में एक मॉडल के रूप में पेश किया जाएगा। डॉ. हसन ने बताया कि रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा के निर्देशन में गुणवत्तायुक्त शोध पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और इसी के तहत इस नीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
बैठक में ये रहे मौजूद इस उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता सीपीआरएआई-नीपा (CPRHE-NIEPA), नई दिल्ली के प्रो. पीके मिश्र ने की। बैठक में गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से प्रो. गुलशन धामीजा, केंद्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान से प्रो. बीसी महापात्रा, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से प्रो. सीमा धवन सहित रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डॉ. सुदेश कुमार साहू, रजिस्ट्रार डॉ. आरके शर्मा, रिसर्च निदेशक डॉ. परवेज हसन, डॉ. नीरज कुमार और डॉ. राज सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Ranchi University PhD Admission: बड़ा बदलाव, शिक्षकों का रिसर्च कोटा होगा आधा, खबर नीचे लिंक में
https://zindagijindabaad.com/ranchi-university-phd-admission-big-change/
https://ranchiuniversity.ac.in/
