विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची से संबंधित कार्यों के निष्पादन एवं मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों एवं पंचायत भवनों में 30 एवं 31 अक्टूबर 2026 को विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप का आयोजन पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, *30 अक्टूबर 2026* को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय दुबराजपुर में मतदान केंद्र संख्या 429 से 431, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गंधाईपुर में 421 से 424, मध्य विद्यालय पाइकपाड़ा में 394 से 396, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सीतापहाड़ी में 400 से 401, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहसपुर में 292 से 296, पंचायत भवन जयकिष्टोपुर में 223 से 225, पंचायत भवन नसीपुर में 334 से 338 तथा पंचायत भवन इलामी में 256 से 259 तक के मतदान केंद्रों से संबंधित कैंप आयोजित होंगे।

वहीं, *31 अक्टूबर 2026* को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय दुबराजपुर में मतदान केंद्र संख्या 432 से 434, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गंधाईपुर में 425 से 428, मध्य विद्यालय पाइकपाड़ा में 397 से 399, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सीतापहाड़ी में 402 से 405, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहसपुर में 297 से 303, पंचायत भवन ईशाकपुर में 217 से 219, पंचायत भवन नसीपुर में 339 से 343 तथा पंचायत भवन इलामी में 260 से 263 तक के मतदान केंद्रों से संबंधित कैंप आयोजित किए जाएंगे। कैंप के दौरान मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए प्रपत्र-6, प्रपत्र-7 एवं प्रपत्र-8 भी आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा किए जा सकते हैं।

जिला प्रशासन द्वारा मतदाताओं से अपील की जाती है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने संबंधित कैंप स्थल पर पहुंचकर मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक कार्यों का निष्पादन कराएं तथा एसआईआर प्रक्रिया में सहयोग करें, ताकि पुनरीक्षण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर सुचारू एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *